Vaibhav Sooryavanshi अब खेलेंगे कौन सा मैच?, जानें तारीख से लेकर सबकुछ

Summary :

Vaibhav Sooryavanshi Upcoming Matches: दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज फाइनल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में इस युवा बल्लेबाज ने मात्र 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत ए की जीत लगभग पक्की कर दी थी। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने न सिर्फ अपोनेंट टीम की प्लानिंग बिगाड़ दी, बल्कि सेलेक्टर्स को भी प्रभावित किया। Vaibhav Sooryavanhi News: क्या आयरलैंड दौरे पर नजर आएंगे वैभव? अब सभी क्रिकेट लवर्स की निगाहें 26 जून पर टिक गई हैं, जब इंडियन टीम…

Vaibhav Sooryavanshi Upcoming Matches: दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज फाइनल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में इस युवा बल्लेबाज ने मात्र 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत ए की जीत लगभग पक्की कर दी थी। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने न सिर्फ अपोनेंट टीम की प्लानिंग बिगाड़ दी, बल्कि सेलेक्टर्स को भी प्रभावित किया।

Vaibhav Sooryavanhi News: क्या आयरलैंड दौरे पर नजर आएंगे वैभव?

Vaibhav Sooryavanshi Upcoming Matches
Vaibhav Sooryavanshi Upcoming Matches (Source: Google)

अब सभी क्रिकेट लवर्स की निगाहें 26 जून पर टिक गई हैं, जब इंडियन टीम आयरलैंड दौरे पर दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। ऐसे में ये संभावना जताई जा रही है कि वैभव सूर्यवंशी को पहले ही मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो वह बेहद कम उम्र में भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लेंगे।

Vaibhav Sooryavanshi Upcoming Matches: दबाव वाले मैचों में नेखरते हैं वैभव

Vaibhav Sooryavanshi Upcoming Matches
Vaibhav Sooryavanshi Upcoming Matches (Source: Google)

वैभव की सबसे बड़ी खासियत दबाव वाले मैचों में उनका शानदार प्रदर्शन है। इस साल खेले गए पांच नॉकआउट मुकाबलों में उन्होंने चार अर्धशतक और एक शतक जड़ा है। वहीं खास बात तो यह है कि तीन बार वह 90 के पार पहुंचकर आउट हुए, लेकिन उन्होंने कभी भी आक्रामक खेल से समझौता नहीं किया और टीम के लिए तेज रन बनाते रहे।

Vaibhav Sooryavanshi Against Srilanka A: श्रीलंका ए के खिलाफ कैसा रहा वैभव का प्रदर्शन?

Vaibhav Sooryavanshi Upcoming Matches
Vaibhav Sooryavanshi Upcoming Matches (Source: Google)

श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में भी उन्होंने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की और 10 चौकों के साथ साथ 8 छक्के की मदद से लगभग शतक लगा ही लिया था, लेकिन वो उसे पूरा करने से चूक गए। फिर भी उनकी यह पारी मैच की सबसे बड़ी और निर्णायक पारी साबित हुई। इसी वजह से आयरलैंड और उसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में उन्हें शामिल किया जाना इस बात का सिंग्नल है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें आने वाले समय के बड़े सितारे के रूप में देख रहा है।

अब सबकी नजरें 26 जून पर टिकी हैं और सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या फाइनल में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उसी अंदाज में शुरुआत करेंगे, इसका जवाब जल्द ही सामने होगा।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ना पड़ा श्रीलंकन प्लेयर्स को भारी, जानें Srilankan Board ने क्या लिया एक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।