उत्तर प्रदेश से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक वायरल वीडिओ के आधार पर लखनऊ पुलिस चलती दुपहिया वाहन पर रोमांस करने वाले जोड़े को ढूंढ रही है। घटना हजरतगंज इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बाइक के पीछे चल रहे एक वाहन से लिया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस फुटेज की जांच में जुट गई है।
तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है
लखनऊ मध्य क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त अपर्णा रजत कौशिक ने पुष्टि की है कि, वीडियो लखनऊ का है और हजरतगंज क्षेत्र में लिया गया था। दंपति की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए आसपास के कैमरों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि दंपति के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अश्लीलता फैलाने के आरोप में भी कार्रवाई की जाएगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, युगल का व्यवहार न केवल शालीनता और सामाजिक व्यवहार की सीमाओं को पार करता है, बल्कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी अपराध है।


Download Android App
Download iOS App



