लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया। यहां बुद्धेश्वर इलाके में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उनके वाहन को नुकसान पहुंचाया।
उन्होंने पुलिस टीम को घेरकर लाठी-डंडे और रॉड से हमला किया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक उपनिरीक्षक का गला दबाते हुए नजर आ रहा है। आरोप है कि महिला ने दरोगा के सिर पर लोहे की जंजीर से वार किया। कहा जा रहा है कि इन हमलावरों का अतीक कनेक्शन है। अभी तक 2 महिलाओं समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पथराव में चार सरकारी वाहनों के टूटे शीशे
ख़बरों के मुताबिक, सोमवार को नगर निगम को बुद्धेश्वर इलाके में अवैध दूध डेरियों और वहां फैली गंदगी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस और नगर निगम की टीम जांच और पशु पकड़ने की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। जैसे ही टीम ने पशुओं को पकड़ना शुरू किया, वहां डेरी से जुड़े लोग इसका विरोध करने लगे। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने पुलिस टीम को घेरकर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव में चार सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए हैं। हमले में बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल भी घायल हुए।
पुलिसकर्मी के सिर पर जंजीर से वार
FIR के मुताबिक, एक व्यक्ति ने सब-इंस्पेक्टर विनय पटेल को पीछे से पकड़कर उनका गला दबाने की कोशिश की। उन्हें बचाने के दौरान एक महिला ने लोहे की जंजीर से उनके सिर पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस दौरान महिला और अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए घेराबंदी की।
लखनऊ में कथित अवैध कब्जे पर कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हिंसक हमला हुआ। सब-इंस्पेक्टर विनय पटेल समेत पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने का आरोप है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। #Lucknow #UPPolice pic.twitter.com/ljLyi3aGC9
— Yati Sharma (@yati_Official1) August 18, 2026
मामले में 14 नामजद आरोपी
पुलिसकर्मियों और नगर निगम की टीम पर हमला करने के मामले में 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसमें अबरार उर्फ भूरे, इमरान, सालून, सुबिल, सराफत, अतीक, आसिफ, नसीम उर्फ जालीमुल्ला, रानू, जीशान और नफीस समेत अन्य लोग शामिल हैं। इसके अलावा 10-12 अज्ञात पुरुषों को भी आरोपी बनाया गया है।
8 भैंसों को पकड़कर ले गई नगर निगम
हमलावरों के भारी विरोध और मारपीट के बावजूद भी नगर निगम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। उन्होंने 8 भैंसों को पकड़ लिया है। घटना के बाद से नगर के अधिकारी और चौकी प्रभारी की तहरीर पर दो अलग-अलग मुक़दमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा दो महिलाओं खुशबून और आफरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा हमलावरों का अतीक अहमद से कनेक्शन भी सामने आया है। अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ जरुरी जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




