उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की देर रात फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर अनियंत्रित होकर एक ट्रक चढ़ गया, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक रोहन बोतरे ने बताया कि आगरा के सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरु के ताल के पास एक कंटेनर (ट्रक) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों के बाहर फुटपाथ पर सो रहे लोगों के ऊपर चढ़ गया।
इस जगह पर सात लोग सोए थे। इनमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आज एक की अस्पताल में मृत्यु हो गई। एक घायल का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है।


Download Android App
Download iOS App



