इन दिनों यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते नजर आ रही है। बता दें राज्य सरकार ने दस आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है।सरकार की ओर से इसकी सूची भी जारी कर दी गई है।सूत्रों के मुताबिक, महाराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं मथुरा के नगर आयुक्त आईएएस अनुनय झा को महाराजगंज का जिलाधिकारी पद सौंपा गया है।
सरकार की ओर से इसकी सूची भी जारी कर दी गई
आपको बता दें राज्य सरकार की ओर से जारी की गई लिस्ट में शासन में प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का पदभार संभाल रहे आईएएस एम0 देवराज को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ एम के एस सुन्दरम को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का पद सौंपा गया है।
आईएएस सी इन्दुमती को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया
साथ ही राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में मिशन निदेशक के पद पर तैनात आईएएस सी इन्दुमती को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। खाद्य-रसद विभाग की विशेष सचिव और उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य और आवश्यक वस्तु निगम में प्रबन्ध निदेशक का पद भार संभाल रही आईएएस अधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बाराबंकी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार का ट्रांसफर झांसी के जिलाधिकारी के रुप में किया गया है।
योगी सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,10 आईएएस अधिकारियों का तबादला
Summary :
इन दिनों यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते नजर आ रही है। बता दें राज्य सरकार ने दस आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है।सरकार की ओर से इसकी सूची भी जारी कर दी गई है।सूत्रों के मुताबिक, महाराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं मथुरा के नगर आयुक्त आईएएस अनुनय झा को महाराजगंज का जिलाधिकारी पद सौंपा गया है। सरकार की ओर से इसकी सूची भी जारी कर दी गई आपको बता दें राज्य सरकार की ओर से जारी की गई लिस्ट में शासन में प्राविधिक शिक्षा…


Download Android App
Download iOS App



