उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के यमुनापार कोरांव थाना अंतर्गत बड़ोखर गांव में घरेलू विवाद के चलते गुरुवार की रात एक व्यक्त पत्नी और दो बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला करके फरार हो गया। हमले में आरोपी की पत्नी और छोटे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि कोरांव थाना अंतर्गत बड़ोखर गांव के पुष्पराज सिंह ने घरेलू विवाद के चलते कल शाम 8:30 बजे पत्नी सुनीता और दो बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में सुनीता (31) और छोटे बेटे राज सिंह (सात) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बड़े बेटे रतन सिंह (10) का इलाज चल रहा है।
सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि पत्नी और बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद पुष्पराज सिंह ने खुद पर कुल्हाड़ी से हमला किया और घटना के बाद से वह फरार है। पुष्पराज सिंह के भाई लखराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



