7 साल की बेटी को लेकर मायके गई पत्नी, उधर पति ने लगा ली फांसी; हापुड़ का है पूरा मामला

Summary :

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। शहर के आदर्श नगर कॉलोनी में एक परिवार चर्चा में है। यहां 35 साल के एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पास के अस्पताल में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के थाना अरनिया क्षेत्र के बड़गांव निवासी कैलाश के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में पता चला…

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। शहर के आदर्श नगर कॉलोनी में एक परिवार चर्चा में है। यहां 35 साल के एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पास के अस्पताल में भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के थाना अरनिया क्षेत्र के बड़गांव निवासी कैलाश के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ समय से मृतक के परिवार में आपसी विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी अपनी 7 साल की बेटी को लेकर किसी बात को लेकर मायके चली गई थी, जिसके बाद युवक काफी परेशान रहने लगा और उसने अपने आप को ही खत्म कर दिया।

पारिवारिक विवाद से गई युवक की जान?

Adarsh Nagar Hapur case (CREDIT-SM)

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि अभी तक के जांच में पारिवारिक विवाद हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी बीच युवक की पत्नी बेटी को साथ लेकर मायके चली गई। इसके बाद युवक (कैलाश) परेशान रहने लगा। गुरुवार रात युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की। आसपास के लोगों से भी इस घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

वहीं दूसरी तरफ, सदर कोतवाली के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) मनीष चौहान ने घटना को लेकर बताया कि शुरुआती तौर पर यह मामला पूरा-पूरा पारिवारिक विवाद जैसा लग रहा है। हालांकि, किसी भी कार्रवाई को करने से पहले पुलिस हर पहलू की सही से जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पास के मोर्चरी में भेजा गया है और पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस ने आगे कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाली नई जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले से सनसनी फैली हुई है।

ALSO READ: Aarav Child Murder Case: डेढ़ साल के भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले आरोपी को मिली सजा-ए-मौत, वारदात के 40वें दिन आया फैसला

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।