गाजियाबाद में आज सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना समाने आई है। इंदिरापुरम के वैभव खंड में कृष्णा अपरा सोसाइटी की एक दंपती ने अपने दो बच्चों की हत्या कर सोसायटी के 8वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। छलांग लगाने वालों में एक पति और उसकी दो पत्नियां शामिल हैं। यहां एक शख्स और उसकी दो पत्नियों ने अपने बच्चों की हत्या कर आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इनमें से पति और एक पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरने वालों के नाम गुलशन और परवीन हैं जबकि अस्पताल में भर्ती महिला का नाम संजना बताया जा रहा है उधर, फ्लैट में दो बच्चों के शव भी मिले हैं। बच्चों के नाम रितिक और रितिका हैं।आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। फ्लैट से सुसाइड नोट मिला है। जब पुलिस जांच पड़ताल के लिए फ्लैट में घुसी तो हैरान रह गई।
फ्लैट की दीवारों पर सूइसाइड नोट के साथ ही 500 रुपये का नोट भी चिपकाया गया था। जिसमें मौत की वजह आर्थिक तंगी बताई गई है। इसके साथ ही दीवारों पर कुछ बाउंस चेक भी चिपकाए गए थे। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने कूदने से पहले अपने दोनों बच्चों और पालतू बिल्ली की हत्या कर दी। मामले की अभी जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



