अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर को मूत्रमार्ग में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्टर (95) को हाल में कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। उनके सेंटर ने एक बयान में कहा कि कार्टर को “पिछले सप्ताहांत अमेरिका के जॉर्जिया के ‘फीबी सुमेर मेडिकल सेंटर’ में भर्ती कराया गया था।”
उसने कहा, “वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और घर लौटने को इंतजार कर रहे हैं।” कार्टर 1977 से 1981 के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति रहे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मानवाधिकार और सामाजिक न्याय से जुड़े कई काम किए। इसके बाद 1982 में ‘कार्टर सेंटर’ की स्थापना भी की।


Download Android App
Download iOS App



