बीजेपी प्रत्याशी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के लिए प्रचार करने नोएडा पहुंचे सांसद मनोज तिवारी को विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए जूता तक दिखाया। मनोज तिवारी के विरोध का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दें कि मनोज तिवारी बुधवार को नोएडा में बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह के लिए डोर टू डोर कैंपेन करने पहुंचे थे। इसकी शुरुआत उन्होंने शाम को सेक्टर-17 झुग्गी झोपड़ी से की। इस दौरान वहां के लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इतना ही नहीं प्रदर्शनकर्ताओं ने उन्हें जूता तक दिखाया।
यूपी चुनाव : नड्डा की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री मौर्य करेंगे सिराथू विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल
विरोध के दौरान वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लागाते हुए उन्हें वापस जाने के लिए कह रहे हैं। इस बीच एक वोटर पहले नारे लगाता है फिर जूता दिखाकर विरोध करता है।
दरअसल, नोएडा के जे कॉलोनी में पूर्वांचल और बिहार के लोग भारी संख्या में रहते हैं। इन्हें जब मनोज तिवारी के आने की सूचना मिली तो भारी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। विरोध के बावजूद तिवारी ने श्रमिक कुंज, सेक्टर-66, सेक्टर-71, सेक्टर-82 में डोर टू डोर कैंपेन चलाकर लोगो से पंकज सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।


Download Android App
Download iOS App



