उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित भाजपा के अनेक नेता दो मई को राजस्थान में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रवास कार्यक्रम संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि दो मई को योगी आदित्यनाथ रावतसर (हनुमानगढ) में, डीडवाना (नागौर) में, पावटा (जयपुर) में और अलवर में आमसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जयपुर के गुजराती समाज भवन में गुजराती समाज के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों में चुनाव हो चुका है जबकि शेष 12 लोकसभा सीटों गंगानगर बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में चुनाव छह मई को होगा।


Download Android App
Download iOS App



