मुरादाबाद के भोजपुर में सोमवार शाम पुराने कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग ने 70 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों और 60 कर्मचारियों ने 10 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन करीब 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
मुरादाबाद जिले के भोजपुर कस्बे में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुराने कपड़ों के एक गोदाम में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और 70 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मजदूर जान बचाकर भागे। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां और करीब 60 कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रामपुर, अमरोहा और संभल से भी फायर टेंडर बुलाए गए। मंगलवार सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें और धुआं दो किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। करीब 5 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है, हालांकि अग्निशमन विभाग इसका अलग से मूल्यांकन कर रहा है। राहत की बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। गांव के लोग लंबे समय से फायर स्टेशन की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
शाम 7 बजे लगी आग, 2 घंटे बाद पहुंची दमकल
स्थानीय निवासी और गोदाम मालिक निसार अहमद के मुताबिक आग शाम 7 बजे लगी लेकिन फायर ब्रिगेड दो घंटे देरी से पहुंची। तब तक आग 70 गोदामों में फैल चुकी थी। सभी गोदाम पुराने कपड़ों से भरे हुए थे, जिन्हें लोग फेरी में बेचते हैं या फैक्ट्री में इस्तेमाल करते हैं।
तेज हवा ने बढ़ाई आग की तीव्रता, मजदूरों ने बचाई जान
कपड़ों में आग तेजी से फैल गई। मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। स्थानीय लोग पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्जिंग से लगी आग, बच्चों समेत 6 लोग झुलसे
10 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों और 60 कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद मंगलवार सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसकी लपटें दो किलोमीटर दूर तक नजर आ रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



