भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के लिए उनके पति और सिने अभिनेता धर्मेंद्र रविवार को मथुरा में प्रचार करेंगे। वह तीन विधानसभा क्षेत्रों के जाट बहुल इलाकों में सभाएं करेंगे। इसी के साथ सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मथुरा के चैमुहां में एक सभा संबोधित करेंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पूर्व सांसद एवं फिल्मी दुनिया में ‘ही-मैन’ के नाम से विख्यात बुजुर्ग अभिनेता धर्मेंद्र पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित होने वाली सभाओं को संबोधित करने के लिए मथुरा पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वे रविवार को तीन अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी पहली सभा गोवर्धन क्षेत्र की खूंटैल पट्टी के जाट बहुल सौंख इलाके में होगी।
गेहूं काटने के बाद अब खेतों में ट्रेक्टर चलाते और आलू खोदते नजर आई हेमा मालिनी !
दूसरी सभा, बलदेव विधानसभा क्षेत्र में है। जहां चुनावी सभा के साथ ही वह रोड शो भी कर सकते हैं। इसके अलावा वह मांट विधानसभा क्षेत्र में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मथुरा में छाता विधान सभा क्षेत्र के चैमुहां कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



