UP : फिलिस्तीन के समर्थन में मुस्लिम समुदाय से अपील करने वाला मौलवी गिरफ्तार

Summary :

मौलवी ने शुक्रवार की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय से अपने घरों और वाहनों पर गाजा पट्टी में हिंसा के मद्देनजर फिलिस्तीन का झंडा लगाने की अपील की थी।

इजराइल और हमास के बीच पिछले 11 दिनों तक खूनी संघर्ष हुआ। इसमें कई लोगों की मौत और बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई। वहीं उत्तर प्रदेश में फिलिस्तीन के समर्थन में आवाज़ उठाने वाले मुस्लिम धर्मगुरु को गिरफ्तार किया है, मौलवी ने शुक्रवार की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय से अपने घरों और वाहनों पर गाजा पट्टी में हिंसा के मद्देनजर फिलिस्तीन का झंडा लगाने की अपील की थी।
मौलाना यासिर अख्तर को गुरुवार को आईपीसी की धारा 505 (2) (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया। आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा “हमें खबर मिली कि सरायमीर क्षेत्र के उत्तरी चुरिहार कस्बा निवासी यासिर ने अपने फेसबुक पेज, आजमगढ़ एक्सप्रेस पर शुक्रवार की नमाज के बाद अपने घरों और वाहनों के ऊपर फलस्तीनी ध्वज प्रदर्शित करने और समुदाय के सदस्यों से झंडे लगाने की अपील की।” 
मौलाना यासिर अख्तर के खिलाफ सरायमीर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, और उसे निगरानी सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Desk Team