मायावती ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, Article 370 का समर्थन करने की बताई वजह

Summary :

मायावती ने कहा कि जैसा कि विदित है कि अम्बेडकर हमेशा ही देश की समानता, एकता व अखण्डता के पक्षधर रहे हैं इसलिए वे जम्मू-कश्मीर राज्य में अलग से अनुच्छेद 370 का प्रावधान करने के कतई भी पक्ष में नहीं थे।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आज कांग्रेस और विपक्ष पर बोला तीखा हमला बोला है और इसका समर्थन करने की वजह भी बताई है। मायावती ने ट्वीट करके कहा है कि जैसा कि विदित है कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर हमेशा ही देश की समानता, एकता व अखण्डता के पक्षधर रहे हैं इसलिए वे जम्मू-कश्मीर राज्य में अलग से अनुच्छेद 370 का प्रावधान करने के कतई भी पक्ष में नहीं थे। इसी खास वजह से बीएसपी ने संसद में इस धारा को हटाये जाने का समर्थन किया। 
सोमवार को लगातार एक-एक करके तीन ट्वीट कर बसपा प्रमुख ने कहा देश में संविधान लागू होने के लगभग 69 वर्षों के उपरान्त इस धारा 370 की समाप्ति के बाद अब वहाँ पर हालात सामान्य होने में थोड़ा समय अवश्य ही लगेगा। इसका थोड़ा इंतजार किया जाए तो बेहतर है, जिसको माननीय कोर्ट ने भी माना है। 
तीसरे एवं आखिरी ट्वीट में मायावती ने कहा कि ऐसे में अभी हाल ही में बिना अनुमति के कांग्रेस व अन्य पार्टियों के नेताओं का कश्मीर जाना क्या केन्द्र व वहां के गवर्नर को राजनीति करने का मौका देने जैसा इनका यह कदम नहीं है? वहाँ पर जाने से पहले इस पर भी थोड़ा विचार कर लिया जाता, तो यह उचित होता। 

संत रविदास मंदिर के पुन: निर्माण का जल्द रास्ता निकाले सरकार : मायावती

Desk Team