दिल्ली के विकास में गढ़वाल समाज का बड़ा योगदान : केजरीवाल

Summary :

केजरीवाल ने इस मौके पर मौजूदा भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के विकास में उत्तराखंड के गढ़वाल समाज के लोगों का बहुत योगदान है।

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गढ़वाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। केजरीवाल ने इस मौके पर मौजूदा भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के विकास में उत्तराखंड के गढ़वाल समाज के लोगों का बहुत योगदान है। दिल्ली में आज जो प्रगति हो रही है चाहे सरकारी नौकरी हो, व्यापार जगत हो या अन्य कोई भी क्षेत्र को उठाकर देख लीजिए गढ़वाल समाज के लोग दिल्ली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए दिल्ली की प्रगति में अपना योगदान करते हुए नजर आते हैं। कार्यक्रम का आयोजन गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली के तत्वावाधान में ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2019 का आयोजन किया गया।  
केजरीवाल ने कहा कि जैसा हम जानते हैं कि अपने गांव और अपनी मिट्टी को कोई भूल नहीं सकता। उसी प्रकार गढ़वाल समाज के लोग दिल्ली को चाहे जितना अपना घर बना लें लेकिन उनमें अपनी मिट्टी, अपनी भाषा और अपनी संस्कृति की याद हमेशा रहती है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने गढ़वाली भाषा के कुछ कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वाचली लोगों के लिए छठ पूजा का कार्यक्रम बहुत बड़े स्तर पर दिल्ली सरकार मनाती थी, लेकिन उत्तरायणी कार्यक्रम उतने बड़े स्तर पर नहीं मनाया जाता है। 
सिर्फ दो जगह उत्तरायणी कार्यक्रम मनाया जाता था। पिछले साल से 65 जगहों पर उत्तरायनी का कार्यक्रम दिल्ली सरकार की ओर से धूमधाम से मनाया। गढ़वाली भाषा को बढ़ाने के लिए सरकार ने एकडेमी बनाने का निर्णय लिया है। जब एकेडमी बन जाएगी तो भाषा का प्रचार प्रसार किया जाएगा। वहीं सरकार की उपलब्धियों को कार्यक्रम में बताया। 

Desk Team