मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 7.08 करोड़ डॉलर घटकर 430.50 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 09 अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 1.62 अरब डॉलर बढ़कर 430.57 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 41.24 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और यह 398.33 अरब डॉलर रह गया।
इस दौरान स्वर्ण भंडार 35.59 करोड़ डॉलर बढ़कर 27.11 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.09 करोड़ डॉलर घटकर 3.63 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 34 लाख डॉलर घटकर 1.44 अरब डॉलर रह गया।


Download Android App
Download iOS App



