मायावती बोली- राष्ट्रपति का अभिभाषण जमीनी हकीकत से दूर, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट निराश करने वाली

Summary :

बसपा की अध्यक्ष मायावती राष्ट्रपति का अभिभाषण को को जमीनी हकीकत से दूर बताया आगे कहा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की निराश करने वाली है।

बसपा की अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को शुरु हुये संसद के बजट सत्र के दौरान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण को जमीनी हकीकत से दूर बताते हुये दोनों सदनों में पेश किये गये आर्थिक सर्वेक्षण को भी निराश करने वाला बताया है। 
मायावती ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये ट्वीट कर कहा, ‘‘जैसा कि यह विदित है कि मा. राष्ट्रपति जी का अभिभाषण सरकारी लेखा-जोखा होता है और आज संयुक्त बैठक में इनके अभिभाषण में देश व जनहित को लेकर जो भी बातें कही गयी हैं वे हवा-हवाई ज्यादा हैं तथा जमीनी हकीकत में बहुत कम हैं। 

यह किसी से छिपा नहीं है।’’ संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। 
राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों में पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को निराशाजनक बताते हुये मायावती ने कहा, ‘‘इसके साथ ही, आज केन्द्र सरकार द्वारा पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, देश की जनता को काफी कुछ निराश करने वाली है।’’ 

Desk Team