कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में ऑक्सीजन की कमी, मायावती ने केंद्र से किया आग्रह

Summary :

बीएसपी प्रमुख मायावती ने कोरोना माहमारी के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र से तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

देश के कई राज्य इस समय कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं, ऐसे में अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का सामने आना गंभीर समस्या है। बीएसपी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कोरोना माहमारी के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र से तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। 
मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, “देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच इस महामारी के विरूद्ध जारी संघर्ष में पीपीई किट के बाद अब खासकर यूपी, बिहार व महाराष्ट्र आदि के अस्पतालों में ऑक्सीजन के कमी अति-चिन्ता की बात है। ऐसे में केंद्र तुरंत प्रभावी कदम उठाये ताकि कोरोना से होने वाली बढ़ती मौतों को रोका जा सके।”


दरअसल, देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी सामने आई है। ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से कुछ राज्य अपने यहां से ऑक्सीजन बाहर नहीं भेज रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर ऐसा ना करने की बात कही है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र के ऑक्सीजन सप्लाई रोकने के फैसले को लेकर यह पत्र जारी किया था। सात सितंबर को जब महाराष्ट्र ने ऑक्सीजन सप्लाई रोक दी थी, तो कर्नाटक और मध्यप्रदेश के सामने ऑक्सीजन की कमी का संकट खड़ा हो गया। वहीं झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन लाकर मनमाने रेट पर बेची जा रही है। 

Desk Team