बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत के मामले बढ़ने पर बृहस्पतिवार को चिंता जताई। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ने पर उन्होंने सरकार से कहा कि उसे घोषणाओं से आगे बढ़कर तुरन्त सक्रिय होना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया, ”सरकारी दावे के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कुछ कम हो रहे हैं जो थोड़ी राहत की बात है, लेकिन संक्रमण से मौतों की संख्या बढ़ रही है। कारण चाहे कुछ भी हो किन्तु यह अति-विषम व अति-दुःखद स्थिति है जिससे मुक्ति के लिए हर स्तर पर सभी प्रकार के ईमानदार प्रयास बहुत जरूरी हैं।’’
2. साथ ही, यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर उनकी जान ले रहा है। लोग जैसे-तैसे उनका दाह संस्कार करने को मजबूर हैं। ऐसे उजड़े गरीब व बेसहारा परिवारों की हर प्रकार की मदद के लिए सरकार को तुरन्त घोषणाओं से आगे बढ़कर सक्रिय होना चाहिए। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) May 20, 2021
मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”साथ ही, उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर उनकी जान ले रहा है। लोग जैसे-तैसे शवों का दाह संस्कार करने को मजबूर हैं। ऐसे उजड़े गरीब व बेसहारा परिवारों की हर प्रकार की मदद के लिए सरकार को घोषणाओं से आगे बढ़कर तुरन्त सक्रिय होना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



