बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने किसानों व केंद्र सरकार के बीच अब तक हुई वार्ता के बेनतीजा रहने पर चिंता जाहिर करते हुये कहा कि सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसानों की माँग को स्वीकार करके इस समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

बसपा नेता से शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘काफी समय से दिल्ली की सीमाओं पर आन्दोलन कर रहे किसानों व केन्द्र सरकार के बीच वार्ता कल एक बार फिर से नाकाम रही, जो अति-चिन्ता की बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र से पुनः अनुरोध है कि नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसानों की माँग को स्वीकार करके इस समस्या का शीघ्र समाधान करे।’’


Download Android App
Download iOS App



