इंटरनेट मीडिया पर बेहद एक्टिव मायावती लगातार ट्विटर पर भाजपा, कांग्रेस तथा सपा पर हमला बोलती रहती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन करने वाली बहुजन समाज पार्टी अब सपा पर लगातार हमलावर हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को कहा कि स्वार्थी और संकीर्ण मानसिकता वाली सपा के साथ कोई बड़ा दल गठबंधन करने की सोच भी नहीं सकता।
2. इसीलिए आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव अब यह पार्टी किसी भी बड़ी पार्टी के साथ नहीं बल्कि छोटी पार्टियों के गठबंधन के सहारे ही लड़ेगी। ऐसा कहना व करना सपा की महालाचारी नहीं है तो और क्या है? 2/2
— Mayawati (@Mayawati) July 2, 2021
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा का छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ना महालाचरी है। बसपा मुखिया मायावती ने शुक्रवार को अपने निशाने पर समाजवादी पार्टी को रखा है। बसपा मुखिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी की घोर स्वार्थी, संकीर्ण व खासकर दलित विरोधी सोच एवं कार्यशैली आदि के कड़वे अनुभवों तथा इसकी भुक्तभोगी होने के कारण देश की अधिकतर बड़ी व प्रमुख पार्टियां चुनाव में इनसे किनारा करना ही ज्यादा बेहतर समझती हैं। यह तो सर्वविदित है।
मायावती ने कहा कि इसी कारण उत्तर प्रदेश के होने वाले विधानसभा के आमचुनाव अब यह पार्टी किसी भी बड़ी पार्टी के साथ नहीं बल्कि छोटी पार्टियों के गठबंधन के सहारे ही लड़ेगी। कहा कि समाजवादी पार्टी का ऐसा कहना व करना महालाचारी नहीं है तो और क्या है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में एक दूसरे की धुर विरोधी सपा और बसपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दोबारा सत्ता में आने के लिये मिल कर चुनाव लड़ा था हालांकि दोनो ही दलों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। प्रदेश की 80 सीटों में 62 पर भाजपा की जीत हुयी थी जबकि उसकी सहयोगी अपना दल (एस) को दो सीटें मिली थी। 2014 के चुनाव में खाता खोलने से मायूस बसपा को हालांकि सपा का साथ मिलने से दस सीटों का फायदा हुआ था वहीं सपा पांच सीटों पर सिमट गयी थी।
चुनाव के बाद बसपा प्रमुख ने हार की ठीकरा सपा नेतृत्व पर फोड़ते हुये आरोपों की झाड़ लगा दी थी जिसके बाद यह गठबंधन टूट गया था। पंजाब में विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर उतरने वाली मायावती ने उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में अकेले ही विधानसभा चुनाव लडने का एलान किया है।


Download Android App
Download iOS App



