बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से होने वाली घटनाओं मैं सरकार की कार्रवाई पर संतोष जताया लेकिन दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को जरूरी बताया !
सोमवार को मायावती ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। मायावती ने लिखा‘’यूपी में जहरीली शराब पीने से गरीबों की मौत व परिवारों के उजड़ने की घटनाएं लगातार हो रही हैं जो अति दुखद है।’’

उन्होंने लिखा ‘’प्रयागराज की ताजा घटना में भी अनेक लोगों की मौत के बाद सरकारी कार्रवाई उचित है , किंतु इस समस्या के समाधान हेतु दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी बहुत जरूरी है।’’
उल्लेखनीय है कि पिछले हफ़्ते प्रयागराज जिले के फूलपुर के अमिलिया गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



