शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के घर और दफ्तर समेत 10 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है। ईडी ने मनी लौंडरिंग मामले में मुंबई और ठाणे की अलग-अलग जगहों पर ये छापेमारी की। इस बीच ईडी की एक टीम, विधायक सरनाईक के बेटे विहांग को हिरासत में लेकर पुणे स्थित ईडी दफ्तर आई। जहां विहांग से पूछताछ हो सकती है।
बेटे विहंग को ठाणे स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि ‘‘‘टॉप्स ग्रुप’ (सुरक्षा मुहैया कराने वाली कम्पनी) के प्रमोटर और उससे संबंधित लोगों सहित राजनेताओं के यहां छापेमारी की जा रही है।’’ सरनाईक महाराष्ट्र विधानसभा में ओवला-माजीवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
टीआरपी घोटाला मामले में मुंबई पुलिस ने दाखिल किया आरोप-पत्र
विहान ग्रुप ऑफ कंपनीज के अलावा ठाणे में सरनाईक के कई व्यवसाय हैं। ईडी के सूत्रों ने जानकारी दी कि सरनाइक के बेटों पुरवेश और विहंग से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली। दिल्ली और मुंबई के ईडी अधिकारी संयुक्त रूप से छापेमारी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



