मायावती ने कहा- राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी को मानना चाहिए

Summary :

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए और यही देश के लिए सर्वोत्तम होगा।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए और यही देश के लिए सर्वोत्तम होगा।  मायावती ने एक ट्वीट में कहा कि बाबरी मस्जिद राम जन्म भूमि प्रकरण पर सुनवाई के बाद आने वाले फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए और हर जगह साम्प्रदायिक सौहार्द्र बना रहना चाहिए। 
सुश्री मायावती ने ट्वीट  किया है,‘‘ माननीय सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ का बाबरी मस्जिद/ रामजन्म भूमि प्रकरण पर दिन-प्रतिदिन की सुनवाई के बाद आगे जो भी फैसला आए उसका सभी को अवश्य ही सम्मान करना चाहिए और देश में हर जगह साम्प्रदायिक सौहार्द का वातावरण कायम रखना चाहिए।

 

यही व्यापक जनहित व देशहित में सर्वोत्तम होगा।’’ उच्चतम न्यायालय की एक विशेष पीठ राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद प्रकरण की सुनवाई कर रही है जिसकी अंतिम तिथि 18 अक्टूबर घोषित की गयी है।

Desk Team