महंगाई को लेकर मायावती ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘अब राजनीतिक मुद्दा नहीं रही मंहगाई’

Summary :

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा वह कि वह इसका जवाब देने व उपाय ढूंढने के बजाय ज्यादातर खामोश बनी रहती है।

महंगे दाम को लेकर सरकार को कोसते है 
मायावती ने ट्वीट किया,‘‘देश में व्याप्त गरीबी व पिछड़ेपन के लाचार जीवन में महंगाई की मार तथा बेरोजगारी से त्रस्त मेहनतकश लोग हर दिन आटा, दाल-चावल व नमक-तेल आदि के महंगे दाम को लेकर सरकार को कोसते रहते हैं, किन्तु वह इसका जवाब देने व उपाय ढूंढने के बजाय ज्यादातर खामोश बनी रहती है, ऐसा क्यों?’’  

उन्होंने कहा, ”अब आटा का दाम भी एक साल में काफी महंगा होकर लगभग 37 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाने से लोगों में बेचैनी, हताशा व निराशा है, तो ऐसे में सरकार को अपनी निश्चिन्तता व लापरवाही आदि त्यागकर, इसके समाधान के गंभीर उपाय में जी-जान से जुट जाना ही समय की सबसे बड़ी माँग है।’’

देश की प्रगति व जनता की उन्नति में बना रोढ़ा
बसपा नेता ने कहा, ”भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश में यहाँ वर्षों से व्याप्त विचलित करने वाली गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि अब असली राजनीतिक एवं चुनावी चिन्ता नहीं रही, तब भी सभी सरकारों का इनके प्रति उदासीन बने रहकर देश की प्रगति व जनता की उन्नति में रोढ़ा बने रहना अनुचित व दुखद है।”

Desk Team