‘नौकरी से निकाला गया हूं और चुनाव लड़ रहा हूं’, कफील खान की समर्थकों से आर्थिक मदद की अपील

Summary :

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. कफील खान ने अपने समर्थकों से आर्थिक मदद की अपील की है।

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने देवरिया-कुशीनगर सीट से अपने डॉ. कफील खान को उम्मीदवार बनाया है। चुनावों के लिए उन्होंने अपने समर्थकों से आर्थिक मदद की अपील की है। कफील खान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते बच्चों की मौत के मामले में आरोपी है।  
कफील खान ने मंगलवार को ट्वीटर पर मदद की अपील करते हुए कहा कि “जिंदगी की एक नयी शुरुआत की है. मैं चुनाव लड़ रहा हूं। नौकरी से निकाला गया हूं। कुछ मदद की जरूरत है। आप सब के साथ और दुआओं की ज़रूरत है। इसके साथ ही कफील खान ने कुछ नंबर भी जारी किए हैं।


बता दें कि उत्तर प्रदेश में 36 सीटों पर MLC चुनाव हो रहा है। इन सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि 11 अप्रैल को नतीजे आएंगे। हालांकि, कुछ सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध भी जीत गए हैं। इन चुनावों में सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी क्षेत्रवार सीटों के लिए वोट करेंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल नवंबर में गोरखपुर के बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ कफील खान की सेवाओं को समाप्त कर दिया, जहां अगस्त 2017 में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई बच्चों की मौत हो गई थी। 

Desk Team