पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के ननौता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अप्रैल को चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा के मद्देनजर सहारनपुर के मण्डलायुक्त सीपी त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान ने नानोता में सभा स्थल का निरीक्षण किया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी आलोक पांडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की चुनावी सभा को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रांतीय महामंत्री संगठन मंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार आदि नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।
राकांपा में अंदरूनी कलह, शरद पवार के हाथों से फिसल रही पार्टी की कमान : PM मोदी
सभा में बीजेपी के सहारनपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार राघव लखनपाल शर्मा और कैराना सीट के बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप चौधरी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि नानौता कस्बा भी कैराना लोकसभा क्षेत्र में आता और सहारनपुर सीट से भी जुटा है।


Download Android App
Download iOS App



