बीते गुरुवार के दिन पुर्तगाल में 26 साल की एक महिला एथलीट ने एक स्वस्थ बच्चे की मां बनी है। लेकिन महिला की बच्चे को जन्म देने के कुछ वक्त बाद ही मौत हो गई। महत्वपूर्ण बात ये है कि वह महिला दिसंबर महीने से कोमा में थी। कथरीना सेकेरा नाम की महिला ब्रेन डेड होने की वजह से अस्पतान में भर्ती थी। कथरीना इंटरनेशनल लेवल पर भी खेल चुकी हैं। लेकिन दिसंबर महीने में इनको अस्थमा का अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। लेकिन यूंं मान लीजिए ऐसा लगता था जैसे यह मां अपने बच्चे के लिए ही जिंदा थी।
ये बच्चा स्वस्थ है अब
कथरीना को अस्थमा अटैक आया था तब वह 19 हफ्ते की गर्भवती थीं। 32 हफ्तों तक बच्चे को गर्भ में रखने के बाद उसका जन्म हुआ जिसका नाम स्लवाडोर रख गया है। इस पैदा हुए बच्चे का वजन 1.7 किलोग्राम है जिसे अगले तीन हफ्तों तक हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा।
मां अपने बच्चे के लिए ले रही थी सांस
56 दिनों के लिए कथरीना को वेंटिलेटर पर रखा गया था,ताकि उनके गर्भ में पल रहा बच्चा जिंदा रह सके। डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी डिलीवरी के लिए शुक्रवार का इंतजार करना चाहते थे क्योंकि उस दिन ही गर्भ के 32 हफ्ते पूरे होते। लेकिन कथरीना की बेहद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने गुरुवार को ही डिलीवरी करने का फैसला लिया।
खुद को बच्चे के लिए किया दान
कथरीना के पति ब्रूनो अपना परिवार चाहता था कि किसी भी हालात में उसका बच्चा जिंदा रहे। सूत्रों के अनुसार कथरीन की मां मारिया डे फेटिमा ने बताया कि उन्होंने 26 दिसंबर के दिन ही अपनी बेटी को अलविदा कह दिया था। बता दें कि कथरीना के गर्भ में पल रहे बच्चे को जिंदा रखने के लिए उन्होंने खुद को दान कर दिया और कहते हैं ना कि मां तो सिर्फ मां होती है और मां को कोई भी चुनौती नहीं दे सकता।
ऐसा कोई पहली बार नहीं है जब पुर्तगाल में ऐसा कोई मामला सामने आया हो। पुर्तगाल का ये दूसरा मामला है जब एक बे्रन डेड महिला ने एक स्वास्थ बच्चे को जन्म दिया है। कथरीना मशहूर इंटरनेशनल कैनाइस्ट नाविक खिलाड़ी रहीं हैं जिन्होंने कई बार अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था कथरीना बचपन से ही अस्थमा से पीडि़त थी।


Download Android App
Download iOS App





