पांच दिवसीय दौरे के लिए गोरखपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत

Summary :

आगामी 26 जनवरी को सर संघचालक सुबह गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और इसके बाद महानगर के शाखा स्तर के स्वयंसेवकों के साथ वार्ता करेंगें।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत गुरूवार को अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए गोरखपुर पहुंच गए हैं। संघ सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। उनका पांच दिवसीय प्रवास स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में आगामी 27 जनवरी तक रहेगा। 
उन्होंने बताया कि इस दौरान सर संघ चालक की मौजूदगी में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कानपुर, अवध, काशी व गोरक्ष प्रान्त के स्वयं सेवकों द्वारा विगत दिनों पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता व कुटंम्ब प्रबोधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। 

चित्रकूट : पानी में ही तैरता मिला सपा नेता भरत दिवाकर का शव

सूत्रों ने बताया कि आगामी 26 जनवरी को सर संघचालक सुबह गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और इसके बाद महानगर के शाखा स्तर के स्वयंसेवकों के साथ वार्ता करेंगें। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में मोहन भागवत 27 जनवरी को अपने प्रवास के अंतिम दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेंत्र के जिला प्रचारकों के साथ भी वार्ता करेंगे। 

Desk Team