कोरोना वायरस (Coronavirus) के बीच दुनियाभर में मंकीपॉक्स (Monkeypox) को लेकर चिंता बनी हुई है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पांच साल की बच्ची के अंदर मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए हैं। एहतियात के तौर पर बच्ची का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
गाजियाबाद सीएमओ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 5 साल की बच्ची के शरीर पर खुजली और रैशेज की शिकायत होने के बाद एहतियात के तौर पर मंकीपॉक्स की जांच के लिए उसके सैंपल लिए गए। उसे कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं है और न ही उसने और न ही उसके किसी करीबी ने पिछले 1 महीने में विदेश यात्रा की है।
अलर्ट पर UP सरकार
मंकीपॉक्स को लेकर यूपी सरकार अलर्ट पर है। प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा इतिहास वाले व्यक्तियों पर नजर रखने का फैसला किया है। इसको लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गयी है। जिसमें कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के इतिहास वाले दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों पर भी ध्यान दिया जाएगा।
मंकीपॉक्स के लक्षण
मंकीपॉक्स एक दुर्लभ बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इनमें बुखार, सिर दर्द, ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द, थकान और सूजी हुई लिम्फ नोड्स शामिल हैं। संक्रमण के बाद चेहरे पर दाने उभरने लगते हैं, जो शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल जाते हैं। ये लक्षण संक्रमण के 5वें दिन से 21वें दिन तक आ सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



