लखीमपुर 20 दिन के अंदर हैवानियत का तीसरा मामला, 3 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या

Summary :

मामला सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां तीन साल की बच्ची बुधवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। खेलने के दौरान ही वह लापता हो गई थी।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 20 दिन के अंदर तीसरा बलात्कार के बाद हत्या का मामला सामने आया है। यहां 3 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई। गुरुवार को बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बलात्कार की पुष्टि की। 
मामला सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां तीन साल की बच्ची बुधवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। खेलने के दौरान ही वह लापता हो गई थी। परिवार वालों ने आसपास तलाश की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की दोपहर जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो उन्हें गन्ने के खेत में उस बच्ची की लाश पड़ी मिली।
घटनास्थल से पुलिस ने बच्ची की लाश के पास से एक खून से सना हुआ रुमाल भी बरामद किया गया था। बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में गांव में रहने वाले लेखराम पर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुरानी दुश्मनी में उनकी बेटी को किडनैप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।
मामले में लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को कहा था कि बच्ची के शव की बरामदगी के बाद परिजनों की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उस पर पुरानी रंजिश का आरोप था।

Desk Team