दिल्ली से सटे नोएडा स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में पार्टी के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गयी। मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में बीती रात पार्टी करने आए कुछ युवकों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच हुए बवाल ने खूनी झड़प का रूप ले लिया। घटना में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, मॉल के द लोस्ट लेमन बार में पैसों को लेकर पार्टी करने आए लोगों और बार स्टाफ के बीच झगड़ा हो गया। बार स्टाफ ने पार्टी करने लोगों में से 35 साल के ब्रजेश की बुरी तरह पिटाई कर दी। ब्रजेश को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहा उसकी मौत हो गई। मृतक बृजेश राय पुत्र श्रीकांत राय बिहार के छपरा जिले के रहने वाला था।
पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में कार्रवाई कर रही है। मृतक के शव का पंचायतनामा भर एफआईआर दर्ज की गई है। झगड़ा करने वाले बार के सभी कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आठ लोगों की पहचान की है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




