गाली गलौज, गंदे इशारे, संभल में गिरफ्तार हुईं मुस्लिम रील बाज लड़कियां! हर महीने कमा रहीं…

Summary :

आजकल कई युवा नाम, शोहरत और पैसा कमाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. कुछ मेहनत से आगे बढ़ते हैं, जबकि कुछ आसान और गलत रास्ता चुन लेते हैं. यही रास्ता उन्हें मुसीबत में डाल देता है. ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले की दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स महक और परी के साथ हुआ, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महक और परी अश्लील और गाली-गलौज वाली वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थीं. ऐसे वीडियो की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी. लेकिन उनके इस कंटेंट को लेकर…

आजकल कई युवा नाम, शोहरत और पैसा कमाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. कुछ मेहनत से आगे बढ़ते हैं, जबकि कुछ आसान और गलत रास्ता चुन लेते हैं. यही रास्ता उन्हें मुसीबत में डाल देता है. ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले की दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स महक और परी के साथ हुआ, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महक और परी अश्लील और गाली-गलौज वाली वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थीं. ऐसे वीडियो की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी. लेकिन उनके इस कंटेंट को लेकर आम लोगों में नाराजगी थी और कई शिकायतें भी पुलिस को मिली थीं. इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

अश्लील कंटेंट से होती थी कमाई

पुलिस जांच में सामने आया कि महक और परी पहले सामान्य वीडियो बनाती थीं, लेकिन जब ऐसे वीडियो को लोगों का ज्यादा ध्यान नहीं मिला तो उन्होंने अश्लील वीडियो बनाना शुरू किया. इन वीडियो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने लगा और उनके फॉलोअर्स बढ़ने लगे. इसके बाद ब्रांड्स से विज्ञापन और कोलैबोरेशन मिलने लगे, जिससे उन्हें हर महीने 25,000 से 30,000 रुपए की कमाई होने लगी.

स्थानीय लोगों में बढ़ा गुस्सा

महक और परी के इस तरह के वीडियो से न सिर्फ स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी. अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए कई लोगों ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने की गिरफ्तारी, मोबाइल जब्त

संभल पुलिस ने महक, परी और उनकी टीम के दो अन्य सदस्यों, हिना और जर्रार आलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन पर BNS की धारा 296 बी और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस हुआ है. पुलिस ने उनके पास से दो महंगे आईफोन और चार अन्य मोबाइल भी जब्त किए हैं.

गिरफ्तारी के बाद भी नहीं दिखा पछतावा

गिरफ्तारी के बाद भी महक और परी ने कोई अफसोस नहीं जताया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, दोनों को पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते हुए कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए और विक्ट्री साइन दिखाते देखा गया. इस व्यवहार के कारण भी सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया. गिरफ्तारी के बाद महक और परी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक लगा दी गई है. हालांकि, उनके पुराने वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर डमी अकाउंट्स के ज़रिए शेयर किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-Rahul Gandhi को इस मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।