शादी के बंधन में बंधे Thug Life एक्टर Arjun Chidambaram, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी!

Summary :

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अर्जुन चिदंबरम (Arjun Chidambaram) ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर ली है। एक्टर ने अपनी लंबे समय से रिलेशनशिप में रहीं गर्लफ्रेंड जयश्री चंद्रशेखरन के साथ शादी रचा ली है। चेन्नई में आयोजित एक बेहद निजी समारोह में यह जोड़ा एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेते हुए शादी के पवित्र बंधन में बंध गया है। यह शादी पूरी तरह से पारंपरिक अंदाज में और बेहद सादगी से संपन्न हुई, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अर्जुन और जयश्री की जोड़ी ने अपने इस खास दिन को…

arjun chidambaram

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अर्जुन चिदंबरम (Arjun Chidambaram) ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर ली है। एक्टर ने अपनी लंबे समय से रिलेशनशिप में रहीं गर्लफ्रेंड जयश्री चंद्रशेखरन के साथ शादी रचा ली है। चेन्नई में आयोजित एक बेहद निजी समारोह में यह जोड़ा एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेते हुए शादी के पवित्र बंधन में बंध गया है। यह शादी पूरी तरह से पारंपरिक अंदाज में और बेहद सादगी से संपन्न हुई, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अर्जुन और जयश्री की जोड़ी ने अपने इस खास दिन को बेहद शांत और निजी रखा, जिससे यह अवसर और भी खास बन गया।

पारंपरिक अंदाज में हुई शादी

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस जोड़ी की शादी की पहली तस्वीर सामने आई, फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें बधाइयों से नवाजने लगे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल ने तमिल रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। जयश्री चंद्रशेखरन ने पारंपरिक तमिलनाडु ब्राइडल लुक अपनाया था। उन्होंने मदीसर साड़ी और अंडाल कोंडाई स्टाइल हेयरबन में अपने ब्राइडल अवतार को कंप्लीट किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Chidambaram (@arjunchidambaram)

वहीं अर्जुन चिदंबरम (Arjun Chidambaram) ने सादगी से भरे पारंपरिक परिधान में खुद को सजाया। उन्होंने सिल्क की सफेद धोती (पंचकच्छम) और मैचिंग शर्ट पहनी थी, जिसमें वह बेहद शानदार लग रहे थे। दोनों का ये ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे है।

रिसेप्शन की तस्वीरेंआईं सामने

शादी के बाद अर्जुन चिदंबरम (Arjun Chidambaram) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में अपने वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस और दोस्तों ने पोस्ट किया था। रिसेप्शन के दौरान अर्जुन ने ब्लैक टक्सीडो पहना था, जबकि जयश्री ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी में नजर आईं। दोनों की जोड़ी बेहद शानदार दिखी और रिसेप्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अर्जुन चिदंबरम का फिल्मी सफर

अर्जुन चिदंबरम (Arjun Chidambaram) ने अपने करियर की शुरुआत तमिल कॉमेडी फिल्म ‘Moone Moonu Varthai’ से की थी, जिसे मधुमिता ने लिखा और निर्देशित किया था। हालांकि, उन्हें असली पहचान मिली 2019 की फिल्म ‘Nerkonda Paarvai’ से, जो बॉलीवुड फिल्म ‘Pink’ की तमिल रीमेक थी। इसके बाद अर्जुन मणिरत्नम की मेगाबजट फिल्म ‘Ponniyin Selvan: I’ में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आए।

arjun chidambaram marriage

फैंस ने दी बधाई

हाल ही में वह कमल हासन की फिल्म ‘Thug Life’ में भी दिखे और अब वह तापसी पन्नू के साथ आने वाली फिल्म ‘Alien’ में नजर आने वाले हैं। उनके फैंस उन्हें नए अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं। अर्जुन चिदंबरम (Arjun Chidambaram) और जयश्री चंद्रशेखरन की यह शादी एक खूबसूरत मिसाल है कि प्रेम को दिखावे की नहीं, बल्कि सादगी की ज़रूरत होती है। दोनों ने निजी तरीके से अपने रिश्ते को एक नई पहचान दी और अब वे अपने जीवन की नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। फैंस और इंडस्ट्री से उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga में दिखेंगे ये तीन 3 नेपो पति, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये Show?

Yashika Jandwani