देश में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। कई लोगों की जान भी चली गई है। दिल्ली, मुंबई उत्तराखंड सभी जगहों का हाल बुरा है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बारिश लगातार हो रही है।भारी बारिश के कारण के एक मकान गिर गया। मलबे में दबकर 2 बच्चों की मौत हो गई, और चार लोगो घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। मासूम बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
आपको बता दें कि ये हादसा उस समय हुआ। जब मकान के अंदर सो रहे परिवार पर अचानक छत गिर गई। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने मेहनत कर उन्हें बाहर निकला और अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश होने के कारण मकान की छत कमजोर हो गई है।बारिश ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। बारिश तो आफत बनकर बरस रही है।


Download Android App
Download iOS App



