पंजाब (punjab) के होशियारपुर में शनिवार को एक निजी गैस संयत्र में तरल नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सिलेंडर में गैस भरते समय विस्फोट हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (जांच) मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देओवाल गांव में एक संयंत्र में कुछ मजदूर सिलेंडरों में तरल नाइट्रोजन भर रहे थे।
जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया
उन्होंने कहा कि इस दौरान एक सिलेंडर में अचानक से धमाका हुआ जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ढिल्लों ने कहा कि धमाके की जांच के लिए चंडीगढ़ से एक फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।आपको बता दे की कई बार असतर्कता के चलते धमाके की आशंका बनी रहती हैं , गैंस रिसाव के उपरांत ही धमाके होने के आसार बढ़ जाते है। लेकिन फैंक्ट्री या संयंत्र में मजदूरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जाता हैं जहां धमाका होने पर कामगारों की जान पर आफत आ पड़ती हैं।


Download Android App
Download iOS App



