भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय दौरे में आगरा और बरेली में चुनावी अभियान की समीक्षा करेंगे।पार्टी सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि नड्डा कल सुबह 10 बजे आगरा पहुंचेंगे और कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित प्रसिद्ध राउली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे नड्डा
इसके बाद वह एसएनजी गोल्ड रिसॉर्ट में आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद क्षेत्र की विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी स्थान पर पार्टी अध्यक्ष अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी क्षेत्र की विधानसभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
डोर-टू-डोर करेंगे चुनाव प्रचार
उन्होने बताया कि भाजपा अध्यक्ष दोपहर ढाई बजे बरेली पहुंचेंगे जहां वह आईआईएम हॉल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जबकि शाम को चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का अनुसरण करते हुए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे। देर शाम वह बरेली जिले की विधानसभाओं के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे।
आपको बता दे कि कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने सभी रैली व रोड़ शो पर पाबंदी लगा रखी हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा बाद भाजपाअध्यक्ष पहली बार कार्यकर्ताओं को जीत के गुर देने के लिए उत्तर प्रदेश में उतर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



