भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान गोरखपुर समेत पार्टी के नौ जिला कार्यालयों का उदघाटन करेंगे।
नड्डा के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद
पार्टी प्रवक्ता ने गुरूवार को बताया कि श्री नड्डा 10 जून को प्रदेश में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वह गोरखपुर में पार्टी के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वर्चुअल माध्यम से पार्टी के आठ अन्य जिला कार्यालयों का भी उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी व प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।
उन्होने बताया कि भाजपा अध्यक्ष सुबह 09:50 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह सर्किट हाउस पंहुचेगे, जहां भाजपा की जिला और महानगर की टीम स्वागत करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष 11 बजे नए क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में पहुंचेंगे। गोरखपुर में पार्टी के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही रायबरेली, कुशीनगर, जौनपुर, संतकबीरनगर, अयोध्या, नोएडा व बागपत के नवनिर्मित जिला कार्यालयों का भी वर्चुअल माध्यम से जिला कार्यालयों का भी उद्घाटन करेंगे।
नड्डा गरीब कल्याण योजना जनसभा को भी करेंगे सबोंधित
पार्टी के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गरीब कल्याण जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य व राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम संतकबीरनगर में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



