भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को आरोप लगाया कि “वोट के सौदागर” और “जातिवाद और सांप्रदायिकता के समूह” अपने स्वार्थपरक राजनीतिक हितों के लिए कुछ जातियों और समुदायों का भावनात्मक रूप से शोषण कर रहे हैं।रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना के समर्थन में “खिचड़ी पंचायत” को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राथमिकता लोगों की समृद्धि होनी चाहिए न कि “राजनीतिक अत्याचार”।
सभी वर्गों को विकास में बराबर का भागीदार बनाया
उनके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास की रोशनी को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के लिए ईमानदार और अथक प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की “एमवाई” (मोदी-योगी) सरकार ने प्रगति के पथ पर उत्तर प्रदेश की यात्रा की गति बढ़ा दी है और स्पष्टता व विश्वसनीयता के साथ काम कर रही है।
नकवी ने कहा कि मोदी-योगी का “बिना भेदभाव के सशक्तिकरण” हर जरूरतमंद के जीवन में खुशियों की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों को विकास में बराबर का भागीदार बनाया है।भड़काऊ भाषण मामले में समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान को दोषी पाए जाने के बाद अयोग्य ठहराए जाने पर रामपुर में उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।


Download Android App
Download iOS App



