नोएडा : अखाड़ा बन गई हाइड पार्क सोसायटी, जमकर चले लात-घूंसे, वायरल हुआ Video

Summary :

नोएडा सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के विवाद में बीती रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

नोएडा सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के विवाद में बीती रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की तरफ से सोसायटी के सिक्योरिटी गार्डों ने डंडे बरसा दिए, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। वहीं पुलिस दो सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लिया है।
दरअसल, हाइड पार्क सोसायटी में रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन पद के चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद हुआ था। इस दौरान गार्ड ने दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में एक का पक्ष ले लिया। तभी अन्य लोग गार्ड पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाने लगे। 


इस झड़प के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मौजूद गार्डों ने लोगों को चेतावनी देने की कोशिश की लेकिन इसके बाद भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घायल महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम यहां आम सभा की बैठक के लिए एकत्र हुए थे। लेकिन हमें बैठक आयोजित करने से रोकने के लिए लाइट बंद कर दी गईं और गार्डों ने उन पर अचानक से लाठियों से हमला कर दिया। 

घटना पर एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि हाइड पार्क सोसायटी सेक्टर-113 में कुछ दिनों से 2 AO (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के बाच में चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर उनके बीच कल मारपीट भी हुई। मामले में FIR दर्ज़ की गई है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। 
एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि इस मामले में दो सिक्योरिटी गार्डों को हिरासत में लिया गया है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मारपीट में शामिल लोगों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

Desk Team