बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुसलमानों के लिए फैसले को स्वीकार करने के सिवाय कोई और विकल्प नहीं है तथा पुनर्विचार याचिका से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है ।
गाजीपुर से बसपा सांसद अंसारी ने मंगलवार रात यहाँ बातचीत में कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राम मंदिर मामले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की । उन्होंने कहा कि राम मंदिर – बाबरी मस्जिद मसले से देश को भारी नुकसान हुआ है ।
राज्यसभा में बोले शाह- जम्मू एवं कश्मीर में 5 अगस्त के बाद से नहीं हुई एक भी मौत
देश हित में यही है कि इस मसले का हल हो जाए ताकि देश में बुनियादी मसलों पर चर्चा हो सके । उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है और संविधान सर्वोपरि है और उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायमूर्तियों की खंडपीठ ने यह फैसला दिया है । यह फैसला भाजपा,विश्व हिंदू परिषद या संघ का नहीं है ।


Download Android App
Download iOS App



