एनपीएस के तहत रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड का पंजीकरण रद्द

Summary :

राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत पंजीकृत रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। कंपनी ने इसके लिए अनुरोध किया था।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत पंजीकृत रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। कंपनी ने इसके लिए अनुरोध किया था। पेंशन नियामक पीएफआरडीए ने एक नोटिस में यह बात कही। पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने कहा कि इसी के साथ अब एनपीएस के तहत इस पेंशन फंड का विकल्प नहीं रहेगा। 
इस साल की शुरुआत में रिलायंस कैपिटल ने अपना एनपीएस लाइसेंस वापस कर दिया था। निजी क्षेत्र के सदस्यों के धन का प्रबंधन करने के लिए एनपीएस के तहत आठ कंपनियां पंजीकृत थी। रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड इन्हीं में से एक थी। 
पेंशन नियामक ने कहा कि रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड लिमिटेड की ओर से किए गए अनुरोध के आधार पर, रिलायंस कैपिटल पेंशन को दिए गए पंजीकरण प्रमाण पत्र को प्राधिकरण ने रद्द कर दिया है। अब एनपीएस के तहत यह पेंशन फंड सदस्यों के लिए उपलब्ध नहीं होगा। 

Desk Team