पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लंदन पहुंचने के बाद अपनी विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए आज डॉक्टरों से परामर्श करेंगे। नवाज कतर होते हुए एयर एम्बुलेंस के जरिये मंगलवार को लंदन पहुंचे। उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज और खान समेत कुल सात लोग एंबुलेंस से लंदन गए हैं।
JNU विवाद : दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे नेत्रहीन छात्रों को थाने ले गई पुलिस
नवाज मंगलवार को अपने बेटे हसन नवाज के निवास पर रुके और आज वह अपनी बीमारी के लिए लंदन में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ परामर्श करेंगे। सूत्रों को शरीफ परिवार के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे लंदन में डॉक्टरों से परामर्श करेंगे और फिर निर्णय लेंगे। इस दौरान नवाज के कमरे में जरुरी उपकरण और डॉक्टरों की एक टीम की तैनाती भी की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



