उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 2859 हो गई है। वहीं मेरठ में कोरोना से एक की मौत के बाद प्रदेश में अब तक 53 लोगों की जान जा चुकी है। कुल मामलों में से 1862 केस एक्टिव हैं। इनमें से 944 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, “प्रदेश में वायरस के मामलों की कुल संख्या 2,859 हो गई है। अभी 1862 मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल 944 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं।’’ उन्होंने बताया कि 20 प्रयोगशालाएं पूरी तरह से काम कर रही हैं।
विदेशों में फंसे भारतीयों के वापसी के मद्देनजर CM योगी ने दी हवाई अड्डों पर चिकित्सा जांच प्रबंध के निर्देश
कल 3355 लोगों के नमूने लिए गए थे और प्रयोगशालाओं को 3521 नमूने जांच के लिए भेजेंगे। वहीं मेरठ में कोरोना अब तक 8 लोगों की जान ले चुका है। ब्रह्मपुरी इलाके के 30 वर्षीय युवक की मेरठ मेडिकल में सोमवार देर शाम मौत हुई थी। मंगलवार को उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई।


Download Android App
Download iOS App



