उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन :एलएमआरसी: के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को शहर में मेट्रो के प्रस्तावित मार्ग का सर्वेक्षण किया। कुमार ने एलएमआरसी के निदेशक कुमार केशव और और अन्य अधिकारियों के साथ मेट्रो के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मोहद्दीपुर से रेलवे स्टेशन, गोरखनाथ मंदिर द्वार से बरगदवा और श्यामनगर तथा गुलरिहा से ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बताया कि ”गोरखपुर में मेट्रो दो मीटर की चौड़ाई वाले खंभो पर चलाया जाना प्रस्तावित है और खंभो के बीच की दूरी 27 मीटर प्रस्तावित होगी। चार लेन में खंभे बनाया जाना कठिन होगा।” शहर में मेट्रो परियोजना के निर्माण के लिये 4100 करोड. रूपये का खर्च आयेगा। केंद्र सरकार के अनुमोदन के बाद मेट्रो मार्ग पर दो कोरीडोर तथा 27 स्टेशनों का निर्माण होगा ।


Download Android App
Download iOS App



