World Population Day के मौके पर यूपी के CM ने जारी की जनसंख्या नीति 2021-2030

Summary :

आपको बता दें कि विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर सीएम आवास पर ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का उद्घाटन भी किया गया।

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नीति 2021-2030 जारी की। विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में योगी ने कहा कि समय-समय पर इस पर चिंता जताई गई कि बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधक हो सकती है। आपको बता दें कि विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर सीएम आवास पर ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का उद्घाटन भी किया गया। 
वहीँ जनसँख्या नीति की बात करें तो 2021-2030 के लिए प्रस्तावित नीति के माध्यम से फॅमिली प्लानिंग कार्यक्रम के अंतर्गत जारी गर्भ निरोधक उपायों की सुलभता को बढ़ाया जाना और सुरक्षित गर्भपात की समुचित व्यवस्था देने की कोशिश होगी. वहीं, उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से नवजात मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर को कम करने, नपुंसकता/बांझपन की समस्या के समाधान उपलब्ध कराते हुए जनसंख्या में स्थिरता लाने के प्रयास भी किए जाएंगे। इसी के साथ इस नीति का उद्देश्य 11 से 19 वर्ष के किशोरों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर प्रबंधन के अलावा, बुजुर्गों की देखभाल के लिए व्यापक व्यवस्था करना भी है।
इसके अलावा CM योगी ने स्कूलों में हेल्थ क्लब बनाए जाने के निर्देश भी दिए हैं और डिजिटल हेल्थ मिशन की भावनाओं के अनुरूप नवजातों, किशोरों और वृद्धजनों की डिजिटल ट्रैकिंग की व्यवस्था के लिए भी कहा। उन्होंने कहा, नई नीति तैयार करते हुए सभी समुदायों में जनसांख्यकीय संतुलन बनाए रखने, उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं की सहज उपलब्धता, समुचित पोषण के माध्यम से मातृ-शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर तक लाने का प्रयास होना चाहिए. 

Desk Team