यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में एक शख्स गिरफ्तार

Summary :

बलिया जिले के रेवती थानाक्षेत्र में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने एवं धार्मिक भावना आहत करने के मामले में बृहस्पतिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बलिया जिले के रेवती थानाक्षेत्र में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने एवं धार्मिक भावना आहत करने के मामले में बृहस्पतिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि रेवती कस्बा निवासी मोहम्मद अजीम अज्जू ने बुधवार को सोशल  पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही धार्मिक भावना आहत कर दो वर्गो के बीच सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया।
मोहम्मद अजीम  के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
उन्‍होंने बताया कि इस मामले में मोहम्मद अजीम अज्जू के विरुद्ध बुधवार को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 295 , 153 ए, 504, 505 (2) एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियमकी धारा 66 में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अजीम अज्जू को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ ने कहा कि पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Desk Team