कांग्रेस पर आतंकवादियों और नक्सलियों के प्रति ‘‘नरम रुख’’ रखने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि भारत में अब बीजेपी के नेतृत्व में मजबूत सरकार है जिसके कारण चीन तथा पाकिस्तान कोई दुस्साहस नहीं दिखा पाएंगे।
राउरकेला शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए तेज तर्रार बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में चीनी सेना आए दिन घुसपैठ करती थी लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह खत्म हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, संप्रग शासन के दौरान पाकिस्तान सीमा पर हमारे सैनिकों के सिर कलम कर रहा था। अब मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन और पाकिस्तान ऐसा कोई दुस्साहस नहीं कर सकते।’’
BJP अपने बुजुर्ग नेताओं का सम्मान करती है : दिनेश शर्मा
पुलवामा आतंकवादी हमले पर भारत के जवाब का जिक्र करते हुए योगी ने कहा, ‘‘40 सीआरपीएफ जवानों की हत्या के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत की कार्रवाई आतंकवादी शिविरों को तबाह करने तक सीमित नहीं थी। यह पाकिस्तान की कमर तोड़ने की तरफ मजबूत कदम था।’’
उन्होंने कहा कि बीजेपी की आतंकवाद के प्रति ‘‘जीरो टोलरेंस’’ की नीति है। कांग्रेस पर बरसते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि सबसे पुरानी पार्टी के आतंकवादियों और नक्सलियों के प्रति नरम रुख के कारण देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ने में नाकाम रहा। उन्होंने कहा, ‘‘देशभर में मोदी लहर चल रही है।’’ उन्होंने ओडिशा के लोगों से केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल-इंजन सरकार को वोट देने का अनुरोध किया।


Download Android App
Download iOS App




