उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ के दौरान पाकिस्तान को विफल राष्ट्र करार देते हुए कहा कि पिछले 75 वर्षों में उसने आतंकवाद का बीज बोया है। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ विकसित भारत के सपने को पूरा करने पर जोर दिया।
भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सरकार और सशस्त्र बलों के प्रति अपना आभार और सम्मान व्यक्त किया है। भाइयों और बहनों, यह पहले दिन से प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प रहा है। उनका संकल्प रहा है कि जब हम एक नए और विकसित भारत की बात करते हैं, तो हमारा लक्ष्य विकसित भारत की कल्पना को वास्तविकता में बदलने के लिए लगन से काम करना होना चाहिए।”
'तिरंगा' भारत के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है।
आज @BJP4UP द्वारा लखनऊ में आयोजित 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' कार्यक्रम में सहभाग किया।
अपने सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में तिरंगा… pic.twitter.com/6tFo47h89D
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 14, 2025
उत्तर प्रदेश: CBSE की 12वीं की परीक्षा में बुलंदशहर की रिदिमा बनीं जिला टॉपर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमारा लक्ष्य ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करके ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करना होना चाहिए। जब 140 करोड़ भारतीय ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करेंगे, तो कोई भी ताकत भारत का विरोध नहीं कर सकती। आज हम अपने उस संकल्प को याद दिलाने के लिए इस ‘तिरंगा यात्रा’ में भाग ले रहे हैं। दुनिया ने पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत को देखा है, जहां उसके सैन्य अधिकारी और शीर्ष नेता आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुए। ये चीजें बताती हैं कि पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है। पिछले 70-75 सालों में पाकिस्तान ने आतंकवाद के बीज ही बोए हैं।”
उन्होंने कहा, “पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का सेल्यूट करते हुए भारतीय जवानों का अभिनंदन करते दिखाई दे रहा है। मैं देश के प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के साथ जिस तरह विभत्स घटना को अंजाम दिया गया था, पाकिस्तान के आका इस पूरी घटना में मौन बने रहे। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “स्वाभाविक रूप से भारत की आन-बान-शान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध सारे परिणाम देने के बाद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान चलाया और पहले दिन ही 100 आतंकियों और जो आतंकवाद करने वाले को पालने-पोषण करने का काम कर रहे थे, उन्हें किस तरह से सजा दी गई, यह पूरे देश ने देखा।”


Download Android App
Download iOS App



